युवक बोला-मामी के घर छोड़ दूंगा, फिर सूनसान जगह में ले जाकर किया दुष्कर्म | Rape of 7th class student in Chhattisgarh, youth took her to Sunsai area and raped her, Chhattisgarh Crime News

Share this

जांजगीर-चांपा25 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 7वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची से रेप उसके पहचान वाले युवक ने ही किया है। लड़की अपने मामा के घर जाने निकली थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा। आरोपी ने कहा कि चलो मैं तुमको छोड़ दूंगा। इसके बाद उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सूनसान इलाके में लेजाकर उससे रेप किया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को लड़की स्कूल से लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जा रही थी। घर से कुछ दूर आगे वह पहुंची थी। उसी वक्त ठड़गाबहरा का रहने वाला किशन बंजारे(33) वहां पहुंचा। किशन ने लड़की से पूछा कि तुम कहां जा रही है। इस पर लड़की ने उसे मामी के यहां जाने की बात बताई थी।

बलौदा पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।

बलौदा पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।

बताया गया कि लड़की ने जैसे ही उसे बताया कि वह मामी के यहां जा रही है। किशन उससे जबरदस्ती करने लग गया। कहने लग गया कि मैं तुमको छोड़ दूंगा और अपनी गाड़ी में बिठा लिया। किशन को लड़की भी पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। कहा जा रहा है कि आरोपी उसे जहां ले जाना था, उधर नहीं ले गया। आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सूनसान इलाके में ले जाकर लड़की से रेप किया।

गिरफ्त में आरोपी।

गिरफ्त में आरोपी।

इसके बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तुमने इस बात की जानकारी किसी और को दी, तो तुम्हें जान से मार दूंगा। फिर लड़की को छोड़कर मौके से भाग निकला था। उधर किसी तरह से लड़की भागकर अपने घर पहुंचीं। तब उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

READ MORE  ब्रेकिंग न्यूज : धमतरी में अविश्वास प्रस्ताव से हटीं जनपद अध्यक्ष, प्रस्ताव से पहले उपाध्यक्ष साहू का इस्तीफा, गुंजा साहू के खिलाफ पड़े 23 मत, पक्ष में सिर्फ दो

जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। फिर पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से ही बलौदा थाने में केस दर्ज है। आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

रेप की कुछ और खबरें पढ़िए..

महिला बैंककर्मी से रेप..

9 दिन पहले राजनांदगांव में महिला बैंककर्मी से रेप का मामला सामने आया था। महिला से रेप उसके साथ काम करने वाले युवक ने किया था। युवक उसे किसी बहाने से साथ में ले गया था। वहीं उसने मौका पाकर रेप किया। इसके अलावा आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि तुमने किसी को बताया तो मैं तुम्हें बदनाम करूंगा। फिर बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। मगर बाद में मामला पुलिस तक पहुंच गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

35 साल की शादीशुदा महिला डोंगरगढ़ इलाके के बैंक में काम करती है। वहीं उसके साथ में सहायक के रूप में प्रद्युमन नेताम भी पदस्थ था। बताया गया है कि प्रद्युमन और महिला बैंक के काम से साथ में ही आया जाया करते थे। इसी दौरान नवंबर महीने भी दोनों साथ में कहीं गए थे।पढ़ें पूरी खबर

घर में घुसकर रेप, 12वीं की छात्रा प्रेग्नेंट

गिरफ्त में आरोपी।

गिरफ्त में आरोपी।

राजनांदगांव जिले में 16 साल की लड़की से रेप किया गया था। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से माारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद 4 महीने पहले पूरा मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

READ MORE  धारदार टांगी से दंपति की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास | Life imprisonment for the accused of killing the couple with a sharp knife

पूरा मामला जनवरी महीने का था। जब दोपहर के वक्त12वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर में अकेली थी। उसी दौरान उसी के गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई(33) लड़की के घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। लड़की ने काफी मना किया, बार-बार विरोध किया। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। आरोपी ने कह दिया कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। वहीं लड़की ने भी इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। इस बीच 18 सितंबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई थी।

खबरें और भी हैं…