प्रेमी जोड़े ने वेलेंटाइन्स डे पर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Share this

बिलासपुर। दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्रेमी युगल अपने प्रेम को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी और वेलेंटाइन्स डे पर साथ में जान दे दी।

पटरी पर बिखरे प्रेमी युगल के चिथड़े
यह घटना परसदा रेल लाइन की बताई जा रही है। जहां पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन गुजरने के बाद दोनों की बाडी के टुकड़े पटरी पर बिखरे हुए दिखे। वहीं पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this
READ MORE  आदिवासी युवा नये लक्ष्य पर साधेंगे निशाना, पंड्रापाठ में स्थापित होगा तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र