मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत- भाजपा

Share this

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत- भाजपा

दुर्ग। दुर्ग जिला संगठन के सभी 6 नगरीय निकायों में भाजपा का परचम लहराने पर दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष व्याप्त है। जिले के सभी नगरीय निकायों से जीत का समाचार आते ही दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारीगण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने 95 प्रतिशत से ज्यादा जीत हासिल की है। महापौर के रूप में अलका बाघमार की जीत सही मायने में जनता की जीत है, भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। जिस आशा और विश्वास से जनता ने भाजपा को महापौर सहित तमाम नगरीय निकायों में जीत दिलाई है भाजपा उस पर खरा उतरेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दुर्ग नगर निगम के साथ-साथ कुम्हारी, अमलेश्वर नगर पालिका और उतई, धमधा, पाटन नगर पंचायत में जीत हासिल कर दुर्ग जिले में भाजपा ने शत प्रतिशत परिणाम दिया है। अब आगे पंचायतों के चुनाव में भी भाजपा पूरी शक्ति के साथ लड़ेगी।

पंचायत विकास एवं ओबीसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग शहर में महापौर पद पर भाजपा की रिकॉर्ड जीत और पार्षद पदों में शानदार जीत दिलाकर जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के महापौर का चुनाव जनता ने विधायक से भी ज्यादा अंतर से जिताया है। जनता का प्यार और विश्वास बीजेपी के प्रति लगातार बढ़ता जा रहा है और इसे कायम रखने के लिए पूरी तत्परता के साथ जनता की सेवा करेंगे।

READ MORE  सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के संजय तिवारी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ने कहा कि वह पार्टी की एक छोटी कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने ऐसे आम कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी बनाकर जनता के बीच भेजा जिसे जनता ने प्रचण्ड मतों से जिताया। इस प्रचंड जीत ने उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान हुई भूल चूक के लिए जनता और कार्यकर्ताओं से क्षमा याचना की।

जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में इतिहास रचा है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक वोट प्रतिशत से दुर्ग निगम में विजय प्राप्त की है, भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार को 71 प्रतिशत वोट मिले हैं, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोटों से ज्यादा जीत का अंतर है। दुर्ग में महापौर और पार्षद चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र से कांग्रेस का सफाया हो गया। पाटन विधानसभा क्षेत्र के पाटन नगर पंचायत, अमलेश्वर और कुम्हारी नगर पालिका में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। दुर्ग जिले में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता ने कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त सबक सिखाया है। धमधा और उतई नगर पंचायत की जीत ने भी मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर विश्वास जताया है। दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार शत प्रतिशत बनी है।

इस दौरान पूर्व महापौर चन्द्रिका चन्द्राकर, उषा टावरी, कांतिलाल बोथरा, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, चतुर्भुज राठी, शिव चन्द्राकर, डोमार सिंह वर्मा, देवेंद्र चंदेल, जिला उपाध्यक्ष अरविन्दर खुराना, शिवेन्द्र परिहार, अशोक साहू, विष्णु साहू सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

READ MORE  स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
Share this