भिलाई में आज जुटेंगे देश भर से आए विद्वान ज्योतिष

Share this

० ज्योतिष का महाकुंभ महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेन्टर में

भिलाई। ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान भिलाई दुर्ग द्वारा 16 फरवरी को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के शुभारम्भ सत्र के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्वान ज्योतिषाचार्य मंथा सूर्यनारायण राव हैदराबाद करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन, सेफी चेयरमैन नरेन्द्र बंछोर, शिक्षाविद आईपी मिश्रा, ज्योतिषाचार्य महेश खजांची मध्यप्रदेश, रमेश व्यास राजस्थान, तेजसकर पांडेय उत्तर प्रदेश, प्रिया शरण त्रिपाठी, अनंतधर शर्मा, नागेश्वर राव, संजय मिश्रा रायपुर, देवनारायण शर्मा, जयंत पांडेय महाराष्ट्र, पंडित विनोद चौबे भिलाई, एके वर्मा, नरेंद्र शास्री उज्जैन सहित देश व राज्य के ज्योतिषगण उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय होंगे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर नीरज पाल व समाजसेवी बीपी देशमुख होंगे।

 

ज्योतिष गुरुओं का होगा सम्मान

ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान भिलाई, जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन में श्री विद्वान ज्योतिष व गुरुद्वय विजयकांत भट्ट एवं वायएसएन मूर्ति को 50 वर्ष से अधिक समय से ज्योतिष की उत्कृष्ट व महान सेवा के लिए एवं विद्वान ज्योतिष स्वर्गीय जी रंगाराव को मरणोपरांत उनके द्वारा अपने जीवनकाल मे ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य व उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।साथ ही ज्योतिष गणों को ज्योतिष रत्न, ज्योतिष शोध रत्न और ज्योतिष विभूति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन की मुख्य विषय वस्तु आधुनिक परिदृश्य व तकनीकी युग में ज्योतिषीय शोध की आवश्यकता रखी गई है। इस कार्यक्रम में ज्योतिष व संस्कृत के विद्वान अपने शोध व दीर्घकालिक अनुभव साझा करेंगें। स्वर्गीय जी रंगाराव की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन के अवसर पर ज्योतिष स्मारिका के रूप में ज्योतिष दर्शन पत्रिका का विशिष्ट अंक प्रकाशित भी किया जा रहा है।

READ MORE  एकलव्य छात्रावास की 5 छात्राओं ने पी लिया फिनायल, अस्पताल में भर्ती

देश भर से आए ज्योतिषियों से नि:शुल्क ले सकते हैं परामर्श

सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण है निःशुल्क ज्योतिषीय परामर्श/ इच्छुक व्यक्ति अपनी व अपने बच्चों की कुंडली का निःशुल्क विश्लेषण देश भर से आए विद्वान ज्योतिष से करा सकते हैं। आमंत्रित ज्योतिष गणों से मिलने का यह बड़ा अवसर है जिसे हम ज्योतिष का महाकुंभ कह सकते हैं। निश्चित रूप से यह आयोजन ज्योतिष व ज्योतिषीय शोध को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन में सभी ज्योतिष गण व ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त करने हेतु आमंत्रित हैं।

Share this