एयर इंडिया की फ्लाइट में टॉयलेट जाम 10 घंटे हवा में परेशान रहे यात्री…दिल्ली आ रहा विमान लौटा शिकागो

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

शिकागो। अमरीका के शिकागो से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान को विमान के 12 में से आठ टॉयलेट जाम होने से वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

यह घटना गत गुरुवार की है, जब एयर इंडिया की एआई 126 उड़ान शिकागो से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान लगभग साढ़े चार घंटे का सफर तय कर ग्रीनलैंड के ऊपर पहुंची थी, तभी यह पता चला कि विमान के अधिकांश शौचालय काम नहीं कर रहे हैं। केवल बिजनेस क्लास का एक टॉयलेट उपयोग योग्य था। इसके बाद चालक दल ने विमान को वापस शिकागो लौटाने का निर्णय लिया।

इस दौरान विमान में करीब 300 यात्री सवार थे और उन्हें हवा में 10 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान के वापस लौटने के बाद शिकागो एयरपोर्ट पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई या किराया वापस किया गया। इस घटना का कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वहीं, बीते सोमवार को सुबह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा। यह फ्लाइट 320 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और विमान ने सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि “आज 10 मार्च को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) की उड़ान Ai119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई वापस लाया गया, ताकि सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

READ MORE  छत्तीसगढ़ का पहला एक्वा पार्क बनेगा कोरबा जिले में, मछली पालन, प्रसंस्करण एवं पर्यटन का होगा नया केंद्र
Share this