मंत्री लखनलाल देवांगन की बढ़ी मुश्किलें, तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

Share this


रायपुर। कोरबा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बागी प्रत्याशी के पक्ष में बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जांच समिति गठित की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को इस तीन सदस्यीय समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति को 7 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस मामले में BJP ने श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है, इसलिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मंत्री लखन लाल देवांगन ने नोटिस का जवाब भी दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन का बड़ा महत्व है और पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Share this
READ MORE  स्वास्थ्य विभाग का एकाउंटेंट 54 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया, ACB की कार्रवाई