राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

Share this

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। भारतीय वायु सेना के प्लेन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं। विधानसभा में विधायकों को उद्बोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रमेश बैस, सुश्री सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

सुरक्षा में 900 जवान तैनात

रायपुर रेंज IG समेत IPS-IAS अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहर भर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में 900 जवानों की तैनाती की गई है, जो राष्ट्रपति काफिले पर नजर रखेगी। सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा, आमासिवनी के आसपास के रोड में ट्रैफिक रोका जाएगा। साथ ही नवा रायपुर स्टेडियम रोड, विधानसभा बायपास रोड पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक रोका जाएगा। 20.5 किमी की दूरी 25 मिनट में राष्ट्रपति का कारकेड तय करेगा।

Share this
READ MORE  दुर्ग में जुआ के बड़े फड़ पर रेड 39 आरोपी दबोचे गए, 9 लाख नगद बरामद