पुलिस अफसर ने शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, खुद को बताया कुंवारा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक DSP (Deputy Superintendent of Police) पर ही रेप का केस हुआ है। दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ युवती ने शिकायत की है। आरोप है कि, विनोद मिंज ने शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा दिया, फिर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस के मुताबिक, जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले 21 साल की युवती ने बताया कि, डीएसपी से साल 2024 में उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। डीएसपी ने खुद को कुंवारा बताकर शादी के लिए प्रपोज किया।

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

जब युवती ने शादी के लिए हामी भर दी, तो डीएसपी उसे साथ ले गए। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा करते रहे। आरोप है कि, कुछ समय बाद युवती ने शादी को लेकर बातें की तो वे बातों को काटने लगे। युवती को शक हुआ तो उसने DSP विनोद के बारे में पता लगाया। इसी बीच युवती को विनोद के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। उसके दो बच्चे भी हैं।

विवाद होने पर युवती से की मारपीट

युवती ने बताया कि, जब उसे डीएसपी के शादीशुदा होने का पता चला, तब वह उसके पास गई। इस पर दोनों में विवाद हो गया। डीएसपी ने उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। कहा कि, वह बहुत पावरफुल है। यदि शिकायत की तो उसे जान से मरवा देगा। युवती ने फिर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

READ MORE  गीतों और रंगों के अनूठे संयोजन के साथ 120 कलाकारों ने दर्शाया नारी के मनोभावों को 
Share this