कोयला घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू के पति जयप्रकाश मौर्य भी मामले में फंसे

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। कोयला घोटाले में जेल भेजी गई निलंबित आईएएस रानू साहू के आईएएस पति जयप्रकाश मौर्य समेत 9 लोगों के खिलाफ ईडी के स्पेशल कोर्ट में पूरक अभियोजन पत्र पेश किया गया है। इसमें बताया गया है कि आईएएस जयप्रकाश मौर्य, रानू साहू के साथ मिलकर काम करते थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस प्रकरण में रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य को जेल भेजा गया है। इस चालान में हेमंत और वीरेंद्र जायसवाल, पीयूष भाटिया, पारिख कुर्रे और राहुल सिंह, मोइनुद्दीन कुरैशी, जोगेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल का नाम शामिल है। इन सभी पर आरोप है कि कोल घोटाले मामले के किंग पिन सूर्यकांत तिवारी के साथ मिलकर काम करते थे। कोयला लेवी की रकम का कलेक्शन और उसे सिंडिकेट से जुड़े लोगों और अधिकारियों तक पहुंचाते थे।

50 करोड़ की संपत्ति सीज

ईडी ने कोयला घोटाले में 30 जनवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए घोटाले से जुड़े लोगों की संपत्ति कुर्क की थी। इनमें बैंक बैलेंस, वाहन, नगदी, जेवरात और जमीन सहित 100 से अधिक चल और अचल संपत्तियां शामिल थी। इसकी कुल कीमत करीब 49.73 करोड़ रुपए है।

Share this
READ MORE  सशस्त्र बल ध्वज दिवस कोष के लिए राशि संग्रहण, दुर्ग जिले को गवर्नर ट्राफी