कबड्डी स्पर्धा में सरईसेत ने बिलासपुर को दी मात | Saraiset beat Bilaspur in Kabaddi competition

Share this

कवर्धा35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के गढ़ी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित गांव पटवा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्‌डी स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में सरईसेत के खिलाड़ियों ने विजेता का खिताब जीता। फाइनल में सरईसेत ने बिलासपुर को हराकर पुरस्कार अपने नाम किया।

रविवार को खेल का समापन हुआ, जिसमें बैहर विधायक संजय उइके और कबीरधाम जिले के एसपी डाॅ. लाल उमेंद शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यातायात जागरूकता के लिए खिलाड़ियों को हेलमेट भी दिए गए। कबीरधाम जिला व मध्यप्रदेश की सीमा पर जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए खेल आयोजन कराए जा रहे हैं। ताकि मिलकर क्षेत्र में फैले आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा सके।

इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित पटवा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता कराया गया। समापन के मौके पर बैहर जनपद अध्यक्ष भगवंतीन सैयम, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बोड़ला प्रभाती मरकाम, डीएसपी नक्सल ऑपरेशन संजय धुर्वे, पटवा सरपंच संत कुमार मरावी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ED BREAKING - भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित रायपुर में कांग्रेस नेताओं के घर और दफ्तर पर ED का छापा, जांच जारी