
बेमेतराएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत कतेली में नवधा रामायण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशीष छाबड़ा ने भगवान राम की पूजा अर्चना की। उन्होंने कंतेली में विधायक निधि 4 लाख रुपए से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि नवधा रामायण छत्तीसगढ़ी संस्कृति की आधार है। नवधा रामायण सुनने से मानव जीवन चरितार्थ हो जाता है। भगवान राम ने प्रेम दया और समानता के भाव से मर्यादा में रहकर एक पुत्र, पति, भाई व एक राजा की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो अच्छी नियत और गुणों के कारण अंत में सच्चाई की जीत होती है।
रामायण पवित्र अमृत कथा है, जो भगवान राम के आदर्शों पर चलने व जीवन जीने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला मंगत साहू, मंडी बोर्ड सदस्य दयासिंह वर्मा, सरपंच महेश वर्मा, मिथलेश वर्मा, बोधन साहू, सभापति रश्मि मिश्रा, पार्षद रानी सेन, राजू साहू, चंपेश्वर वर्मा, बनवाली वर्मा, राजकुमार भट्ट, मनतराम वर्मा, भारत वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
