ग्राम पंचायत मरका में काॅलेज खोलने की मांग | Demand to open college in Gram Panchayat Marka

Share this

इंदौरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत मरका में कॉलेज खोलने की मांग की जा रही है। इससे क्षेत्र के स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। वर्तमान में मरका में कक्षा 12वीं तक स्कूल है। यहां धौराबंद, कृतबांधा, कोयलारी, भानपुर, मथानी कला, मथानी खुर्द, धनौरा, लोचन, अमलीडीह, बिपतरा, कुंआ, बानो, गेगडा, खैरवार समेत अन्य गांवों से करीब 600 स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं। 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए छात्रों को कवर्धा और पिपरिया कॉलेज जाना पड़ता है। सीट कम होने और क्षेत्र से कॉलेज की दूरी अधिक होने से छात्रों को परेशानी होती है।

महंत श्रीरामजानकी शरण दास वैष्णव काॅलेज के छात्र नेता सुनील यादव ने मरका में भी कॉलेज खोलने मांग की है। मरका में काॅलेज खुल जाने से गुढ़ा, चचेडी, खपरी, तमरूवा, लघान पंडरिया, बिटकुली, केशली और आसपास के गांव के छात्र छात्राओं को सुविधा मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  आसमान में छोड़े गुब्बारे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान | Balloons released in the sky, those who did excellent work were honored