
दुर्गएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक

जिले में ध्वजारोहण करते कृषि मंत्री
गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। साथ ही साथ जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे मंच पर पहुंचे। उनका स्वाग किया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके बाद मंत्री ने संभागायुक्त महादेव कावरे की मौजूदगी में तिरंगा फहराकर झंडे को सलामी दी। उन्होंने दुर्ग आईजी आनंद छाबड़ा के साथ कार में परेड को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने विशेष कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पद्मश्री उषा बारले का सम्मान करते कृषि मंत्री
इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित जिले की पंडवानी गायिका उषा बारले का सम्मान भी किया। ऊषा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में कर चुकी हैं। साथ ही साथ शहीद के परिवारजनों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर उनके साथ दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान करते कृषि मंत्री
कलेक्टोरेट से इनका हुआ सम्मान
जिला कार्यालय से तरुण ठाकुर सहायक ग्रेड 2, विमल शर्मा सहायक ग्रेड 3, राजेश यादव व प्रकाश काकड़े भृत्य, दीपेंद्र बघेल कंप्यूटर ऑपरेटर वर्ग 3 का सम्मान किया गया। वहीं निर्वाचन कार्यालय से छाया साहू सहायक प्रोग्रामर, मुकेश सिंह ठाकुर डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रकाश कुमार साहू सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा एवं करारोपण अधिकारी का सम्मान किया गया। एसडीएम कार्यालय से प्रणय श्रीवास्तव प्रस्तुतकार, न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, विजय यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर भुईयां शाखा तहसील कार्यालय दुर्ग, रमा वासनिक ग्राम कोटवार निकुम, अशोक यादव माल जमादार का सम्मान हुआ।
जिला पंचायत से मोहित कामले ए.वी.एफ.डी. के साथ सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना दुर्ग से राजू महानंद एसडीआरएफ, नरोत्तम चंदेल एसडीआरएफ, विजय चतुर्वेदी अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नरोत्तम टंडन अग्निशमन एवं आपातकालीन।

उत्कृष्ट नृत्य करने वालों का सम्मान करते कृषि मंत्री
डॉक्टर व स्टॉफ नर्स का हुआ सम्मान
स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर सरिता मिंज सर्जिकल स्पेशलिस्ट विभाग प्रमुख सर्जरी विभाग, सैय्यद असलम सेक्टर सुपरवाइजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, मीना भारती आरएमओ महिला हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर करंजा भिलाई, ललित टंडन स्वीपर जिला चिकित्सालय दुर्ग का सम्मान किया गया।

परेड को सलामी देते कृषि मंत्री रविंद्र चौबे व आईजी दुर्ग
जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग से देवेंद्र तिवारी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसाली, मुकेश कुमार वर्मा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेरी पाटन, रवि सोनटेके भृत्य। नगर पालिक निगम दुर्ग से सत्यनारायण शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक विधि लिपिक, भुवन साहू उप राजस्व निरीक्षक और जिला कोषालय दुर्ग से चंद्रभूषण साहू सहायक कोषालय अधिकारी को सम्मानित किया गया।

अलग-अलग विभागों द्वारा निकाली गई झांकी
कृषि विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान
इस अवसर पर अलग-अलग विभागों द्वारा अपने उत्कृष्ट कार्यों को लेकर झांकी बनाई गई। इसमें कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नगर निगम की झांकी रही और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही। कृषि विभाग की झांकी में अंतरराष्ट्रीय पोषक वर्ष के रूप में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने एवं जिले में गोधन न्याय योजना को दिखाने वाली झांकी दर्शाई गई थी। नगर निगम की झांकी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाए मितान योजना आदि योजनाएं दिखाई गई थीं। वन विभाग की झांकी में जिले में आने वाले रेड क्रेस्टेड पोचार्ड जैसे पक्षियों को दिखाया गया।
