
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raipur
- Chief Minister Bhupesh Baghel Reached Raj Bhavan Amidst The Turmoil: Met Governor Anusuiya Uike With Flowers Of Good Wishes, Discussed Many Issues Of The State
रायपुर32 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

जगदलपुर से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिष्टाचार भेंट के लिए सीधे राजभवन पहुंचे थे।
राजभवन और सरकार के बीच पैदा हुई तल्खी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को राज्यपाल अनुसूईया उइके से मिलने पहुंच गए। गणतंत्र दिवस की शुभकामना के फूल लेकर राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री का राज्यपाल ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के साथ प्रदेश के कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।

गणतंत्र दिवस की स्थापित परंपरा के मुताबिक सरकार की संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल को राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह में जाना था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जगदलपुर में झंडा फहराया। शाम को जगदलपुर से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला सीधे राजभवन की मुड़ गया। थोड़ी ही देर में वे राजभवन में थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन में राज्यपाल अनुसूईया उइके से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी हैं। बाद में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच काफी देर तक विभिन्न मुद्दों पर बातें हुई हैं। दोनों के बीच बातचीत का आधिकारिक विवरण अभी नहीं आया है।

मुख्यमंत्री ने बुके भेंटकर राज्यपाल को शुभकामना दी।
एक-दूसरे के निशाने पर हैं दोनों संस्थाएं
छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयकों को लेकर इन दिनों राज्यपाल और सरकार दोनों एक-दूसरे के निशाने पर हैं। राज्यपाल उन विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी इसकी मुखर रूप से आलोचना कर रहे हैं। बीते दिनों राज्यपाल की ओर से कहा गया, कुछ लोगों द्वारा संवैधानिक प्रमुख के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। बुधवार कोू जगदलपुर रवाना होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसपर पलटवार कर दिया। उन्होंने कहा, जो बिल विधानसभा का है। उसमें आर्टिकल 200 हिसाब से फैसले होंगे। राज्यपाल या तो उनपर हस्ताक्षर करें या तो वापस करें। उसे कितने दिनों तक लटका कर रखेंगे? अधिकारों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
