ED BREAKING – भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित रायपुर में कांग्रेस नेताओं के घर और दफ्तर पर ED का छापा, जांच जारी

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के पहले परिवर्तन निदेशालय यानी कि ED ने प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं के घर दबिश दी है। ED की कार्यवाही के बाद प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। थोड़ी देर में CM भूपेश बघेल प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है। कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी ED ने कांग्रेस के क़रीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर रेड मारी है।

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन से ठीक पहले प्रदेश के आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों में ईडी के छापा मारे जाने की खबर है। जिन नेताओं के यहां ईडी के छापा मारने की खबर है उनमें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, आर पी सिंह, विनोद तिवारी, सन्नी अग्रवाल सहित अन्य नेताओं का नाम शामिल हैं।

Share this
READ MORE  अफसरों पर भारी पड़ रहे रेत चोर, 5 घाटों का रास्ता एक्सीवेटर बुलाकर काटना पड़ा | Sand thieves are overshadowing the officers, the way to 5 ghats had to be cut by calling an excavator