महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, महादेव सट्टा एप मामले में CBI ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज किया है। सीबीआई ने भूपेश बघेल को महादेव सट्टा एप केस में आरोपी नंबर 6 बनाया है।

बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में करीब 60 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इनमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई भारतीय सेवा अफसरों के ठिकाने भी शामिल थे। वहीं अब सीबीआई ने भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में दर्ज करते हुए आरोपी बनाया है। पूरा मामला बहुचर्चित महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ है। भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में शामिल किये जाने की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर की है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। सीबीआई की एफआईआर में महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल , सौरभ चंद्राकर , असीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, भीम सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Share this
READ MORE  साय कैबिनेट के बड़े फैसले: बजट प्रस्ताव मंजूर, किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़ का भुगतान