पाटन के नहर में बह गए मंत्रालय के दो कर्मचारी, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Share this

भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के सैलूद में मंत्रालय के दो कर्मचारी नहर के तेज बहाव में बह गए। दोनों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। घटना पाटन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक धमतरी से बिलई माता के दर्शन करने आ रहे दोनों कर्मचारियों में से एक का पैर फिसला और नहर में गिर गया। दूसरा कर्मचारी उसे बचाने के लिए कूदा तो वह भी नहर में बह गया।  कर्मचारियों की पहचान प्रहलाद यादव धनोरा निवासी और नंदकिशोर धुर्वे कसारीडीह निवासी के रुप में हुई है। एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पाटन थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हई है।

Share this
READ MORE  भिलाई कुरूद में अवैध प्लाटिंग मामला: भाजपा नेता सहित 4 के खिलाफ अपराध दर्ज