स्टील सिटी में बंगला नव वर्ष कल हर्षोल्लास के साथ मनेगा

Share this

ओपन एयर थियेटर सिविक सेंटर में होगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

भिलाई। बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा इस वर्ष पोइला बोइशाख या बंगाली नववर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। पोइला बोइशाख से बंगाली नववर्ष की शुरुआत होती है। भिलाई बंगाली समाज द्वारा रविवार को सेक्टर-7 स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए आयोजन को सफल बनाने समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
भिलाई बंगाली समाज (बीबीएस) द्वारा मंगलवार को ओपन एयर थियेटर सिविक सेंटर भिलाई में शाम 7.30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कोलकाता के जी बंगला सारेगामापा फेम और उभरता हुआ प्लेबैक सिंगर अंकन द्वारा श नए-पुराने गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बंगाली कैलेंडर का वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पिछले वर्ष दुर्ग जिला सहित अन्य जिलों से हजारों लोग शामिल हुए थे। बैठक में समाज के संरक्षक मानव सेन, अध्यक्ष सुप्रोभात पाल, पूर्व अध्यक्ष डीके दत्ता सहित सभी पदाधकारी व सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुवांकर रॉय ने दी है।

Share this
READ MORE  ओडिशा: ट्रक में जा घुसी तीर्थयात्रि‍यों से भरी बस, ड्राइवर समेत तीन की मौत; 20 घायल