बीएसपी अधिकारी के खड़ी कार में लगी आग

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई।  भिलाई नगर थाना अंतर्गत एक बीएसपी अधिकारी के कार में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जिला सेनानी एवं  जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल सोमवार की सुबह  सेक्टर 9 ,सड़क 14 , मकान नंबर 6 बीएसपी अधिकारी अतुल बनडाले जो कि भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 3 पर जीएम के पद पर पदस्थ हैं, के मकान पर रखें ज़ाइलो गाड़ी में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन के दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने कर में फैले आग को बड़े बहादुरी से कंट्रोल किया और आग को घर की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया। अग्निशमन टीम में अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बनजारे, प्रवीण बारा,  अग्निशमन कर्मचारी उमाशंकर ,कुलेश्वर, योगेश्वर , राम सिंह शामिल थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भिलाई निगम क्षेत्र में कल और परसों नहीं खुलेंगे नल