तीन सगे भाइयों की हत्या मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग जिले में DJ पर नाचने को लेकर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष

Share this

भिलाई। डीजे की धुन पर नाचने को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट में चोट से तीन सगे भाई करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की मृत्यु हॉस्पिटल लाते वक्त हो गयी। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की तरफ से गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच कर डांस करने लगे। इस पर समिति के लोगों और उनके बीच विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया। आपस में बात कर सुलह करा दिया।

बताया गया कि 7 सिंतबर की रात 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा, तो धन्नू यादव उससे मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नू यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

सोम पाल पटेल पिता बलदाऊ पटेल उम्र 29 साल, सूरज पटेल पिता बलदाऊ पटेल उम्र 22 साल,

READ MORE  राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों का स्थानांतरण

कान्हा पटेल पिता दुर्गा पटेल उम्र 19 वर्ष, योगेश वर्मा पिता चन्द्रिका प्रसाद वर्मा उम्र 28 वर्ष, त्रिलोचन पटेल पिता दुर्गा राम पटेल उम्र 24 साल, अजय ठाकुर पिता शत्रूहन ठाकुर उम्र 22 वर्ष, जागेश्वर पिता माधव पटेल उम्र 30 वर्ष, डेरहा राम यादव पिता कमलेश यादव उम्र 19 वर्ष, संजय ठाकुर पिता घसिया राम ठाकुर उम्र 30 वर्ष, माधो पटेल पिता फिरतु राम पटेल उम्र 57 वर्ष,

कन्हैया पटेल पिता बिजन पटेल उम्र 30 वर्ष, गंगाधर पटेल पिता कुंज लाल पटेल उम्र 33 वर्ष, पिताम्बर लाल पटेल पिता नंद कुमार पटेल उम्र 44 वर्ष, मोहन पटेल पिता ब्यास नारायण पटेल उम्र 24 वर्ष,

नरसिग लोधी पिता हिरालाल लोधी उम्र 40 साल,ग्राम नंदिनीखुदनी थाना नंदिनी नगर भिलाई।

Share this