छत्तीसगढ़ में बदले मौसम का आज भी रहेगा असर, ओले गिरने और बारिश के आसार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश हो रही है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसे बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन, 50-60 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके बाद गतिविधियों में कमी आ सकती है। हालांकि इस बीच पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र से होते हुए उत्तर केरल तक पश्चिम मध्य प्रदेश विदर्भ मराठवाड़ा आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक उत्तर दक्षिणी द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इन दिनों सुबह मौसम साफ तेज धूप और शाम होते ही अचानक बदलाव हो रहा है। इसके बाद तेज आंधी और बारिश की संभावनाएं बन रही है।

आंधी ने जमकर तबाही मचाई

पिछले 24 घंटे में गुरुवार को प्रदेश में सुबह के समय मौसम साफ रहा। इसके बाद शाम होते ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों मौसम में अचानक बदलाव हुआ फिर आंधी ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवा चलने से कई जगहों के पेड़ टूट कर गिर गये, तो कहीं होर्डिंग गिरे। करीब 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चली। बमेतरा में दो लोगों की मौत एवं अन्य जगहों पर लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं विद्युत व्यवस्था भी घंटों ठप रही।

READ MORE  CM साय को ट्रांसजेंडरों ने बांधी राखी, बहनों के स्नेह भरे पवित्र रक्षा सूत्र में बंधे सीएम
Share this