भगवान बुद्ध के पंचशील को जीवन में धारण करें: डॉ उदय 

Share this

बुद्ध जयंती पर सम्यक मैत्री परिवार ने शरबत-खीर का किया वितरण 

भिलाई। दुनिया को शील-समाधि-प्रज्ञा का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध की 2569 वीं जयंती शहर में शांति और सद्भाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर क्षेत्र में पिछले 28 सालों से देश और समाज निर्माण में सक्रिय सम्यक मैत्री परिवार ने सेक्टर 6 में शरबत और खीर वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसपी जेएलएन अस्पताल, सेक्टर-9 के नवनियुक्त सीएमओ डॉ. उदय धाबर्डे ने भगवान बुद्ध के बताए पंचशील को जीवन में धारण करने अपील की। वहीं वरिष्ठ पत्रकार और लेखक शिवनाथ शुक्ला ने बुद्ध द्वारा बताए दुख दूर करने के मार्ग को जीवन में उतारने का संदेश दिया।

शरबत वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण शर्मा और अनिल साखरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर तथागत कल्याण समिति ने फल दान कर सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वत्सला भोवते ने और आभार प्रदर्शन विलास राउलकर ने किया, वहीं मंच संचालन संजय मेश्राम ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय अड़कने, जितेंद्र घोटे, उत्तम देशभ्रतार, वीरेंद्र उके, जितेंद्र भोवते, प्रकाश बंसोड़, आर के खांडेकर, नामदेव दुफारे, सत्येंद्र मंडपे, पी जनवंधु, सुदत्त जुल्मे, यश भोवते, सुमेध जुल्मे, संबोधि वाहने, गुंजन भोवते, रवीना बागड़े, वंशिका राउलकर, अक्षय रावले, अभय रावले, वंदना भोवते, अर्चना अड़कने, विजया बागड़े, संघमित्रा सोमकुंवर, माधुरी बर्ड, कविता भगत, अर्चना बंसोड़ और संध्या रावले सहित अन्य लोगों का विशिष्ट योगदान रहा।

Share this
READ MORE  DMF फंड अनियमितता मामला: ACB-EOW ने सतपाल सिंह छाबड़ा को लिया हिरासत में