चिकित्सा शिक्षा कार्यालय का बाबू 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Share this

रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है। नया रायपुर स्थित आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू चवाराम बंजारे को ACB की टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई योजनाबद्ध ट्रैप ऑपरेशन के तहत की गई।

बता दें कि रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन तुकाराम लहरे ने ACB से शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके GPF और अन्य लंबित वित्तीय लाभों को जारी करवाने के लिए चवाराम बंजारे ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में पुष्टि होने पर ACB ने आज ऑपरेशन को अंजाम दिया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

ACB अधिकारियों के अनुसार, चवाराम बंजारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Share this
READ MORE  सुपेला दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान स्थित ट्रांसफार्मर खतरे में