


भिलाई। राजाभोज मंगल भवन, दीक्षित कॉलोनी नेहरू नगर भिलाई में रविवार को पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग (पंजीयन क्र. 1476) के नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-2028 के गठन हेतु आमसभा हुई। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, संरक्षकगण चंदनलाल चौधरी, डॉ.योकराज कटरे, सूरजलाल पटले, एचके.बिसेन, प्रभाकर खौसी, लेख सिंह राणा एवं सलाहकार मंडल मेघलाल बिसेन, बेनीराम चौधरी, एआर.राहंगडाले, इंजी.राजेश बिसेन तथा समस्त स्वजातीयगणों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई। चक्रवर्ती पवार राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमसभा में संरक्षक एवं सलाहकार मंडल द्वारा सर्वसम्मति एवं नियमानुसार उपस्थित सदस्यों में से पदाधिकारियों, युवा कार्यकारिणी, महिला कार्यकारिणी का चयन/मनोनयन किया गया।
संरक्षक भागवत प्रसाद देशमुख, अध्यक्ष छोटेलाल पारधी, महासचिव नीतिराज राहंगडाले, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद भगत, संगठन सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ.दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष पाण्डुरंग ठाकरे, जियालाल चौधरी, अजय बिसेन, सुंदरलाल पटले, बीके बिसेन, कार्यकारिणी सदस्य में मोहिन्दर कटरे, किशोर राहंगडाले, महिला अध्यक्षा श्रीमती आशा शरणागत, युवा संगठन के अध्यक्ष डिलेश बोपचे निर्वाचित घोषित किए गए।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों/सदस्यों ने सामाजिक सद्भाव, एकजुटता और सांस्कृतिक गतिविधियों, शैक्षणिक एवं समरसता के भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। डॉ.योकराज कटरे एवं नंदलाल चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि आज हमारा समाज चहुंमुखी प्रगति की ओर अग्रसर है, जो रास्ता हमारे वृद्वजनों ने हमें दिखाया है वह सफलता की ओर त्वरित रूप से बढ़ रहा है। जय राजा भोज के उद्घोष के साथ नवनियुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
