दुर्ग में पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ का बड़ा फड़, 18 गिरफ्तार, 11 लाख कैश व 20 मोबाइल जब्त

Share this

० दुर्ग पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजोरा पुलिस चौकी ने जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों से 10.82 लाख रु नगदी रकम, 52 पत्ती ताश एवं 20 मोबाइल जप्त किए गये।

पुलिस ने बताया कि ग्राम महमरा पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का हार-जीत दाँव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध रुप से 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 18 लोगो को पकड़ा। जुआ की रकम कुल 10.82 लाख- रु नगदी व 20 नग मोबाईल जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध छग जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2).5 के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

दिनेश जोशी 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी,
हर्षित जैन 26 साल, महावीर नगर दुर्ग, साहिल हरनखेडे 25 साल राजीव नगर दुर्ग,
गोपी सोनकर 28 साल, शिव पारा दुर्ग, संदीप सिह 29 वर्ष, ऋषभ ग्रीन सिटी पुलगॉव,
भवीन जैन 33 साल, ब्राम्हण पारा दुर्ग, पप्पू साहू 38 साल, राजीव नगर दुर्ग, नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग,
चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा दुर्ग, टेकेश्वर देवांगन 27 साल उरला थाना मोहनगर,
नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी पुलगांव, हर्ष देवांगन 28 साल नयापारा रोड दुर्ग,
भुनेश्वर चंद्राकर 31 साल कर्मचारी नगर थाना मोहननगर,
हेमलाल ढीमर 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर,
खुशाल सरवैया 31 साल तकियापारा दुर्ग,

मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग,

READ MORE  दुर्ग में बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड: शेयर मार्केट में रकम दुगुनी करने के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड दंपती समेत 5 गिरफ्तार

विनोद गोवानी उम्र 40 साल,सिंधी कालोनी दुर्ग,
भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल शंकर नगर दुर्ग।

Share this