
अंबिकापुर17 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) ने स्कूली स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता 4 वर्गों में सम्पन्न हुई। लगभग 40 से 50 विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वनों, राष्ट्रीय एकता, भ्रष्टाचार, मंदिर-मस्जिद मे सौहार्द, किसान, जल पर्यावरण, प्राकृतिक, राजनीति व विविध विद्याओं पर आधारित चित्र बनाए गए। इप्टा की तरफ से इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार तपन बनर्जी, इप्टा के सहयोगी प्रह्लाद गोयल दंपति, मजदूर नेता जितेन्द्र सिंह सोढ़ी, असीम सेन, पार्षद रिंकू वर्मा, इप्टा के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. आशा शर्मा व विजय गुप्त का सम्मान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को कला से जोड़ने और एक अच्छे नागरिक में बदलने का प्रयास इप्टा अंबिकापुर को इतिहास में जगह देता है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अंजनी पाण्डेय, सचिव संदीप कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय मनवानी, वरिष्ठ सदस्य राजेश मिश्रा, प्रितपाल सिंह अरोरा, वेद प्रकाश अग्रवाल, कृष्णानंद तिवारी, जयेश वर्मा, प्रियंका पाण्डेय, अंबिका खेमरिया, चरण प्रीतसिंह, टिया विश्वकर्मा लगातार कार्यरत रहे।
