मालवाहक में पहुंचे चोर, शटर उखाड़ ज्वेलरी, नकदी और कपड़े भी ले उड़े | Thieves arrived in the cargo, uprooted the shutters and took away jewelry, cash and clothes

Share this

तुमड़ीबोड़41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तुमड़ीबोड़ में दुकान का शटर उखाड़कर ज्वेलरी, कपडे और नगदी की चोरी कर ली गई है। घटना 21-22 जनवरी के दरमियानी रात की है। दुकान का सीसीटीवी कैमरा बंद होने की वजह से संदेहियों की पहचान नहीं हो पा रही है। लेकिन रात में एक मालवाहक आसपास घूमते दिखी है, आशंका है आरोपी इसी वाहन में पहुंचे थे। जानकारी मुताबिक जीई रोड में गुरुदेव क्लाथ स्टोर्स मौजूद है। यहां कपड़ों के अलावा आभूषणों की भी बिक्री होती है। दुकान संचालक विनय जैन ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपियों ने उनके दुकान का शटर रॉड जैसी चीज से उखाड़ा है, इसके बाद भीतर रखे लाखों रुपए के सामन की चोरी कर ली है। सूचना के बाद पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचे। तुमड़ीबोड़ पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सड़क किनारे लगी गुमटी हटवा रहे थे अफसर, एक युवक ने गले में तार फंसाकर खींचा | There was a ruckus over the confiscation of kiosks and carts on the roadside, the employees thrashed the young man, arrested