PWD अफसर के बेटे ने लगाई फांसी, एग्रीकल्चर का था स्टूडेंट

Share this

भिलाई। भिलाई में एक 26 वर्षीय एग्रीकल्चर स्टूडेंट इंद्रप्रीत सिंह सैनी ने आत्महत्या कर ली। घटना 23 जुलाई की सुबह सामने आई जब साईं नगर स्थित उनके घर में उनका शव फंदे पर लटका मिला। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जनरल सिंह सैनी लोक निर्माण विभाग जगदलपुर में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं, वहीं उनकी मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त इंद्रप्रीत घर पर अकेले थे। उन्होंने अपने कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी लगाई। किसी तरह का सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मर्चरीभेज दिया।

जैसे ही इंद्रप्रीत की मौत की खबर जगदलपुर में रह रहे परिजनों तक पहुंची, पूरा परिवार सदमे में आ गया। मां, बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। छोटा भाई और पिता तुरंत भिलाई रवाना हुए और शाम तक घर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि इंद्रप्रीत शांत स्वभाव का था और किसी भी तरह की पारिवारिक या मानसिक परेशानी के संकेत पहले कभी नहीं मिले। वह दो भाईयों में बड़ा था और पढ़ाई में अच्छा था।

पुलिस मोबाइल और दस्तावेजों की कर रही जांच
फिलहाल पुलिस छात्र के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आगे जांच की जा रही है। अभी तक किसी तरह की संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। छात्र की आत्महत्या से साईं नगर और उसके जानने वालों में शोक की लहर फैल गई है।

READ MORE  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, 53 विकास खण्ड में बैलेट पेपर से हो रहा वोटिंग 
Share this