खाद की कालाबाजारी रोकने पहल, अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

Share this

दुर्ग। जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री की निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, उर्वरक निरीक्षकों एवं मैदानी स्तर पर मैदानी अमलों की ड्यूटी लगाकर सघन अभियान चलाते हुये मांग अनुरूप उर्वरकों की पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार 13 अगस्त की स्थिति में जिला कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर 11 निजी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध 59.55 टन डीएपी निर्धारित मूल्य पर विक्रय किया गया है।

उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष सहकारिता क्षेत्र में कुल 44039 टन का भण्डारण किया गया, जो कि गतवर्ष की वितरण की तुलना से 03 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान में प्राथमिक सहकारी समितियो ंमें 2956 टन शेष है, जिसका उठाव कृषकों द्वारा आवश्यकतानुसार किया जा रहा है। वर्तमान में सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 1131 टन यूरिया, 1692 टन एसएसपी, 745 टन डीएपी, 461 टन एमओपी तथा 697 टन अन्य इस प्रकार कुल 4726 टन उर्वरक उपलब्ध है। उक्त केन्द्रों से संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी को अपनी उपस्थिति में निर्धारित मूल्य पर विक्रय कराने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही निरन्तर निरीक्षण एवं निगरानी भी की जा रही है। कृषकों से अपील की गयी है कि उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अधिक दर पर विक्रय, अन्य प्रयोजन में उपयोग इत्यादि की शिकायत प्राप्त होने पर कृषि विभाग में स्थापित नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर-9907109662 पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Share this
READ MORE  CG Breaking : सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी शर्तों के साथ दी जमानत