डेंटल कॉलेज प्रोफ़ेसर के साथ सायबर फ्रॉड, 26 लाख 68 हजार की ठगी

Share this

रायपुर। राजधानी में साइबर क्राइम से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है, जिसमें सायबर अपराधियों ने एक डेंटल कॉलेज के प्रोफ़ेसर को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने प्रोफसर के साथ करीब 26 लाख 68 हजार रुपये की ठगी की है।

जानकारी के मुताबिक़ इसकी सूचना पीड़ित प्रोफेसर ने आमानाका पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वीआईपी मेंबरशिप और मुनाफे का लालच दिया था। इसके बाद ठगों ने शातिराना तरीके से उनसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराया। वहीं जब उन्हें इससे फायदा होता नहीं दिखा और रिटर्न हासिल नहीं हुआ तो उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्ति जताई लेकिन इसी बीच उन्हें उस व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। इसके बाद प्रोफेसर को खुद के साथ ठगी होने का आभास हुआ। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत आमानाका पुलिस से की है।

Share this
READ MORE  सुकमा DFO अशोक पटेल निलंबित, बोनस भुगतान में अनियमितता पर कार्रवाई