स्कूलों में शनिवार के लिए बदली टाइमिंग,आदेश जारी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव करते हुए शनिवार के लिए नई समय सारणी जारी की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में संचालित विद्यालय अलग-अलग समय पर चलेंगे। नई समय सारणी अनुसार एक पाली में संचालित समस्त शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दो पाली में संचालित स्कूल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं– दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं– सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी। इस फैसले का प्रदेश शालेय शिक्षक संघ ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this
READ MORE  सुप्रीम कोर्ट मुफ्त की योजनाओं के ऐलान से नाराज़, कहा - इससे लोग काम नहीं करेंगे