दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख का चिट्टा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने चिट्टा हेरोइन तस्कर गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 246 ग्राम चिट्टा हेरोइन, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार (कीमत 5 लाख रुपये) और 1.25 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। कुल मिलाकर लगभग 31.25 लाख रुपये का माल जब्त हुआ है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक कार क्रमांक CG 07 CS 7776 में सवार होकर धमधा रोड सब्जी मंडी के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान उज्जवल सिंह उर्फ गोलू, मोंटी अरोरा, रजत पांडेय, राहुल सिंह, लोकेश कुमार ओगरे और जगतार सिंह के रूप में हुई। तलाशी में आरोपियों के पास से लाल बैग में छिपा 246 ग्राम चिट्टा मिला। पूछताछ में आरोपी चिट्टा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27(क) के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नाम आरोपी :-
01.उज्जवल सिंह उर्फ गोलू, उम्र 32 साल, जामुल

02.मोन्टी अरोरा, उम्र 32 साल, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

03 रजत पाण्डेय, उम्र 27 साल, सुपेला

04.राहूल सिंह, उम्र 32 साल, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

READ MORE  CG News: रायपुर से नक्सल दंपति गिरफ्तार, किराए के मकान में रह रहे थे, कई बड़े अफसरों के घर कर चुका है नौकरी

05.लोकेश कुमार ओगरे, उम्र 26 साल, भिलाई 03

06.जगतार सिंह, उम्र 36 साल, खुर्सीपार

Share this