सरकारी स्कूल में बर्थडे पार्टी के दौरान हत्या, एक नाबालिक समेत चार आरोपी पकड़े गए

Share this

भिलाई। नेवई थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों में तीन आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्टेशन मरोदा स्थित स्कूल ग्राउंड की है, जहां जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद बढ़ने पर युवक की हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान रोशन ठाकुर उर्फ बेंदरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर की रात बर्थडे पार्टी में शामिल युवकों ने पहले शराब पी और फिर विवाद के बाद रोशन ठाकुर पर हमला कर दिया। गुस्से में आरोपियों ने उसके सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

नेवई पुलिस ने मामले में धनुष सेट्ठी उर्फ धन्नू, अभिषेक पासवान और आकाश प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि एक अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Share this
READ MORE  लिफ्ट लेने के बहाने स्कूटी चुराने वाला गिरफ्तार