दिशा पाटनी के घर फायरिंग: फरार 2 शूटर अरेस्ट, 2 का एनकाउंटर कर चुकी UP पुलिस

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। दोनों शूटरों पर इनाम था और दोनों फायरिंग केस में फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस को दोनों एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते नजर आए। जिसके बाद दोनों को ट्रेस करके काउंटर इंटेलिजेंस ने दबोच लिया। दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। बता दें कि मामले में आरोपी 2 शूटरों का UP पुलिस की STF गाजियाबाद में एनकाउंटर कर चुकी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दो दिन हुई थी फायरिंग

बता दें कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर लगातार 2 दिन फायरिंग की गई थी। 11 सितंबर को बाइक सवार 2 नाबालिग लड़कों ने गोलियां चलाई थीं, जिन्हें 19 सितंबर को दिल्ली से पकड़ा गया। अगले दिन 12 सितंबर को फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों का पुलिस ने 17 सितंबर को एनकाउंटर कर दिया। उत्तर प्रदेश की STF ने गाजियाबाद में दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों मृतकों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी गांव कहनी जिला रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी निवासी गोहाना रोड जिला सोनीपत के रूप में हुई थी।

गाजियाबाद में हुआ था शूटरों का एनकाउंटर

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। साथ ही जांच में पता चला था कि हमलावरों को पुर्तगाल से निर्देश दिए जा रहे थे। गाजियाबाद में शूटरों के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी थी। पोस्ट में गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए शूटरों को शहीद बताया था। वहीं अब गैंगस्टर रोहित गोदारा पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पलटवार किया है। लॉरेंस गैंग ने रोहित गोदारा को नकली सनातनी बताया है। दिशा पाटनी के मामले में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है।

READ MORE  चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, BCCI का 58 करोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा
Share this