श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के दौरान भगदड़, 10 लोगों की मौत

Share this

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को हुई भगदड़ में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भगदड़ के पीछे की वजह एकादशी के मौके पर जुटी भारी भीड़ को बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक, शनिवार को वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

 

काशीबुग्गा सब डिवीजन के डीएसपी लक्ष्मण राव ने बताया कि, काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11.30 बजे भगदड़ मच गई और 10 लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

सीएम नायडू ने जताया शोक

घटना पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने पोस्ट किया, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना दुखद है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें।

READ MORE  World Tiger Day: भारत ने पूरा किया लक्ष्य, देश में डबल हुए बाघ तो MP में तिगुने
Share this