DSP कल्पना वर्मा पर आरोपों के खिलाफ जाँच शुरू, पूछताछ के लिए पहुंची SP आफिस 

Share this

रायपुर। कारोबारी दीपक टंडन की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अब DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। DSP कल्पना वर्मा गुरुवार को रायपुर एसपी कार्यालय पहुंची। वे करीब चार घंटे तक एसपी कार्यालय में मौजूद रहीं, जहां उनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की गई। एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर को जांच अधिकारी बनाया गया है। करीब 4 घंटे के बाद वे एसपी कार्यालय से बाहर निकली। इस दौरान वह कैमरे से बचती नजर आईं।

पूरा मामला तब और चर्चा में आया जब यह सामने आया कि DSP कल्पना वर्मा 2021 में महासमुंद में पदस्थ थीं और उसी दौरान एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए उनकी पहचान दीपक टंडन से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ, जो आगे चलकर निजी संबंधों में बदल गया। साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर जाने की बातें भी सामने आई हैं। दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि DSP और उनके परिजनों ने उनसे पैसे, गाड़ी और ज्वेलरी ली, लेकिन वापस नहीं की। शुरुआती दौर में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे, जिसके बाद टंडन ने मीडिया के सामने आकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, हालांकि लंबे समय तक अधिकारी बयान देने से बचते रहे।

Share this
READ MORE  बोरसी में सरोज पांडेय, विधायक यादव, महापौर अलका ने किया पौधरोपण