तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में लगायी आग 

Share this

रायगढ़। जिले के तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने गए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं बस समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। पथराव में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है।

Share this
READ MORE  मंत्री रामविचार नेताम सड़क दुघर्टना में घायल, सीएम ने स्वस्थ होने की प्रार्थना