धीरेंद्र शास्त्री के राजधानी आगमन पर सरकारी विमान और मंत्री खुशवंत के सामने वर्दीधारी के पैर छूने का विवाद

Share this

रायपुर। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर सरकारी विमान से पहुंचे। इस दौरान उनके अनुयायियों के सामने पुलिस के अफसर ने जूते-टोपी उतारकर पैर छुए। इस मौके पर राज्य के मंत्री खुशवंत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे “खजाने की डकैती” करार दिया। पार्टी का आरोप है कि इस तरह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया में इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसमें मंत्री खुशवंत भी शास्त्री के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पर विपक्ष ने सवाल उठाया है कि क्या यह सार्वजनिक धन का सही उपयोग है ?

Share this
READ MORE  पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा ने ली पहली बैठक