भजनों को सुनकर गुलाब कमरो और पीएस ध्रुव हो गए मग्न;आध्यात्म के रास्ते पर चलने की दी सलाह | MLA Gulab Kamro and Collector PS Dhruv Bhagwat danced fiercely in Ram Katha in Manendragarh

Share this

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम हर्रा के चोतकी पानी धाम में आयोजित भागवत राम कथा में विधायक गुलाब कमरो और कलेक्टर पीएस ध्रुव जमकर झूमते हुए नजर आए। भक्तिमय माहौल में दोनों खुद को रोक नहीं सके और भजनों पर झूमने लगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ग्राम हर्रा के चोतकी पानी में बीते 10 जनवरी से भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यहां हनुमान मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है।3 किलोमीटर तक कच्चे रास्ते से होते हुए मंगलवार को कलेक्टर पीएस ध्रुव और विधायक गुलाब कमरो यहां साथ में पहुंचे थे। यहां चल रही भागवत कथा में इनका अलग ही अंदाज देखने को मिला।

कलेक्टर पीएस ध्रुव और विधायक गुलाब कमरो।

कलेक्टर पीएस ध्रुव और विधायक गुलाब कमरो।

कलेक्टर ने कथा में मौजूद लोगों से आध्यात्म के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए कबीर के दोहे भी सुनाए। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक जीवन में लोग मोबाइल पर ही भगवान के दर्शन कर हाथ जोड़ लेते हैं, लेकिन हमें मंदिर जाना चाहिए, क्योंकि वहां का एक अलग ही महत्व है और पवित्र स्थलों में एक अलग ही शक्ति होती है।

विधायक गुलाब कमरो।

विधायक गुलाब कमरो।

कलेक्टर ने विधायक गुलाब कमरो के साथ भागवत कथा में ”मैं जहां भी रहूं बरसाना मिले” भजन पर आधे घंटे तक झूमते नजर आए। इस दौरान कलेक्टर के साथ वहां मौजूद महिलाएं और पुरुष भी भजन गाने और नाचने लगे। आपको बता दें कि कलेक्टर पीएस ध्रुव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले कलेक्टर किसान के खेत में फसल काटते हुए भी नजर आए थे, तो वहीं सड़क पर मजदूर की तरह काम करते हुए भी दिखाई दे चुके हैं। वे कई बार स्कूलो में शिक्षक के तौर पर क्लास लेते हुए भी नजर आ चुके हैं।

कलेक्टर पीएस ध्रुव फसल काटते हुए।

कलेक्टर पीएस ध्रुव फसल काटते हुए।

हाथ में हंसिया लेकर कलेक्टर खुद ही काटने लगे थे फसल

READ MORE  रवि शास्त्री ने बताया मेलबर्न जैसा मैदान, खेल विभाग में अटकी फाइल | chhattisgarh news। Rohit, Virat, Dravid said – there should be more matches in Raipur

3 महीने पहले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पीएस ध्रुव धान काटते हुए दिखाई दिए थे, जिसे देख लोग हैरान रह गए थे। दरअसल वे खड़गवां ब्लॉक के कोटया ग्राम में निरीक्षण के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क के किनारे धान काटने वाले किसानों पर पड़ी। इन्हें धान काटते हुए देखकर वे खुद को नहीं रोक सके और उनके हाथ से हंसिया लेकर खुद धान काटने का आनंद लेने लगे। कलेक्टर ध्रुव मुंगेली जिले के किसान परिवार से आते हैं। वे पहले मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक के ग्राम फुलझर के सरपंच भी रह चुके हैं और अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर हैं।

झुमका महोत्सव में भी विधायक गुलाब कमरो ने किया था डांस

झुमका जल महोत्सव 2023 का आगाज 17 जनवरी को हुआ था। 18 जनवरी को बॉलीवुड सिंगर सुखबीर सिंह के गानों पर 15 हजार से अधिक लोग झूम उठे। इस बीच भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो भी खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर चढ़कर जोरदार डांस किया था। प्रशासनिक अधिकारी सहित दर्शक भी झूमते-गाते और नाचते नजर आए थे।

मांदर की थाप पर जमकर थिरके थे ननकीराम कंवर

कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम कमरन में 16 जनवरी की रात गौरा-गौरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भगवान शिव, पार्वती और ग्राम के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम मांदर की थाप पर जमकर थिरके थे। उन्होंने खुद मांदर बजाई और ग्रामीणों के साथ ताल से ताल मिलाते हुए नृत्य किया।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम झूमते-नाचते हुए।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम झूमते-नाचते हुए।

उन्होंने शिव-पार्वती और ग्राम के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां जिले भर से लोग भारी संख्या में पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के गौरा पार्टी एवं कलाकारों ने अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज हर साल गौरा-गौरी कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसे बड़े ही धूमधाम से वनांचल क्षेत्रों में मनाया जाता है।रामपुर विधायक ननकी राम कंवर ने ग्रामीणों की इच्छा पर मांदर बजाकर लोगों का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ननकीराम कंवर में युवाओं की तरह ऊर्जा है, वे राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी समय देते हैं। वे इस उम्र में भी सामाजिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

गौर मुकुट और मांदर के साथ मुख्यमंत्री और स्पीकर।

गौर मुकुट और मांदर के साथ मुख्यमंत्री और स्पीकर।

READ MORE  CM साय ने किया तक्षशिला लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन का लोकार्पण

CM भूपेश बघेल भी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में जमकर थिरके थे

रायपुर में 1 नवंबर 2022 को राज्योत्सव के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मांदर की थाप पर जमकर थिरके थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आदिवासी नगाड़ा बजाकर इसका औपचारिक उद्घाटन किया था। मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जमकर झूमे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि मनुष्य का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास है। दुनियाभर के आदिवासियों की नृत्य शैली, वाद्ययंत्र में समानता है। आदिम नृत्य की यह परंपरा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आई है, इस तरह से हम आज यहां पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

ढोल की धाप पर कवासी लखमा जमकर झूमे।

ढोल की धाप पर कवासी लखमा जमकर झूमे।

जब झूमने लगे छत्तीसगढ़ के मंत्री लखमा

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी 9 महीने पहले सुकमा में खूब थिरके थे। सुकमा जिले के दोरनापाल में शीतला माता के मंदिर में 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में शामिल होने आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा भी पहुंचे थे। यहां देवी की पूजा-अर्चना के समय वे पारंपरिक वेशभूषा धोती पहने। फिर सिरहा-गुनिया के साथ उन्होंने देवी की आराधना की। इसके बाद वे ढोल की थाप पर झूमने लगे। मंत्री कवासी लखमा की इस भक्ति-भावना को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद भी मंत्री कवासी लखमा जश्न में झूमते नजर आए थे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जीत हासिल हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

READ MORE  पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस पार्टी ने बनाई नेशनल अलायंस कमेटी

नवरात्रि में खूब थिरकी थीं विधायक संगीता सिन्हा

बालोद जिले में पिछले साल नवरात्रि के मौके पर विधायक संगीता सिन्हा गरबा खेलती हुई नजर आई थीं। नवरात्रि में कई जगहों पर गरबा का आयोजन किया गया था। जहां आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी देवी की आराधना करते हुए गरबा किया था। राजीव गांधी युवा मितान क्लब द्वारा किए गए गरबा के आयोजन में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने भी शिरकत की थी। गरबा में लोगों को थिरकता देख विधायक खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर झूमी।

अनिला भेंडिया और संगीता सिन्हा नृत्य करती हुईं।

अनिला भेंडिया और संगीता सिन्हा नृत्य करती हुईं।

खुद के बीच विधायक को पाकर खुश हुई जनता

खुंदनी गांव की पूर्व सरपंच और गरबा कार्यक्रम का हिस्सा रहीं सत्यभामा साहू ने कहा कि विधायक को अपने बीच थिरकता देखना एक अलग अनुभव था। एक तरह जहां कई सारी बंदिशें रहती हैं, वहीं दूसरी ओर जनता की खुशी में विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुईं और गरबा करते हुए मां की भक्ति भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

छत्तीसगढ़ी गीत पर जमकर झूमीं मंत्री अनिला भेंडिया और विधायक संगीता

पिछले साल सितंबर के महीने में भी बालोद जिले में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ी गीत पर खूब झूमी थीं। दोनों ने बच्चों के साथ जमकर ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ गीत पर नृत्य किया था। मंत्री और विधायक को झूमता देख जिला पंचायत अध्यक्ष भी उनके साथ थिरकने लगी थीं।​​​​

खबरें और भी हैं…