छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को बंगाल और असम चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share this

रायपुर। 2026 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। चुनाव तिथियों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अरुण साव और ओपी चौधरी को 10-10 विधानसभा क्षेत्रों की कमान दी गई है। इसके अलावा, दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी 10 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

पश्चिम बंगाल में पार्टी मोर्चा संभालेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की बड़ी भूमिका होगी। संगठन महामंत्री पवन साय को राज्य का दायित्व दिया गया है। उनके साथ विधायक राजेश मूणत और वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा भी पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों में सक्रिय होंगे।

इन नियुक्तियों का मकसद पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना बताया जा रहा है।

Share this
READ MORE  भारतमाला मुआवजा घोटाला: 4 टीम गांवों में जाकर करेगी शिकायतों की जांच