फ्रेंड के साथ ले रही थी सेल्फी, लड़के ने किया कमेंट, दोस्त ने लात-घूंसों से जमकर पीटा | Korba News: Youths fight over a girl, Chhattisgarh Crime News

Share this

कोरबा22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने कमेंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने कमेंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीट दिया। युवक ने दूसरे युवक को इसलिए पीटा, क्योंकि उसने लड़की की दोस्त पर कमेंट किया था। कहा था कि क्या गजब लग रही हो। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों युवक के बीच मारपीट हो गई। घटना के वक्त युवती अपने दोस्त के साथ सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान पूरा विवाद हुआ था। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।

शहर के पाम मॉल में मंगलवार रात को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। युवती भी अपने दोस्त के पास पहुंची थी। युवती अपने दोस्त के साथ I LOVE KORBA लिखे स्थान पर सेल्फी ले रही थी। तभी दर्री निवासी मोतीलाल यादव(19) पहुंच गया और लड़की पर कमेंट करने लगा। ये देखकर लड़की को दोस्त नाराज हो गया।

आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

बताया गया कि मोतीलाल और युवक के बीच पहले विवाद हुआ। फिर लड़की के दोस्त ने मोतीलाल को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मगर किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीें किया। इस बीच किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस केस में मोतीलाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बस्तर में 1200 से ज्यादा शहीदों के लिखे जा रहे नाम, म्यूजियम भी बन रहा | Names of more than 1200 martyrs are being written in Bastar, museum is also being built