
दुर्ग। वाणी होटल के संचालक दाऊ पुरुषोत्तम चंद्राकर के ज्येष्ठ पुत्र एवं योगीराम चंद्राकर के भतीजे संजय चंद्राकर का आज निधन हो गया । अंतिम यात्रा उनके निजी निवास क्वाटर नंबर A/63 सोसाइटी ऑफिस के पास कर्मचारी नगर (सिकोला)से निकली। शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग दुर्ग-भिलाई परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

