JEE Mains परीक्षा में नकल, ‘चप्पल-मोबाइल’ लाने वाले परीक्षार्थी पर एफआईआर

Share this

भिलाई। पार्थिवी कॉलेज सिरसाकला भिलाई 3 में JEE मेन्स की पहली पाली में चप्पल के जरिए नकल की कोशिश नाकाम हो गई। ब्रेक से लौटने के बाद तलाशी में परीक्षार्थी आदित्य कुमार की चप्पल से मोबाइल बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को JEE मेन्स की परीक्षा के दौरान एक ‘नकलची’ ने चौंकाने वाला तरीका अपनाया था। परीक्षार्थी आदित्य कुमार ने अपने चप्पल के भीतर मोबाइल सेट किया था। सुबह 8.25 बजे एंट्री के समय उसने मेटल डिटेक्टर को चकमा दे दिया, लेकिन ‘हाफ-टाइम’ यानी बायो-ब्रेक के बाद उसकी यह चालाकी भारी पड़ गई। जांच दल ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

मिली जानकारी अनुसार मेटल डिटेक्टर से पार होने के बाद आदित्य परीक्षा हॉल में बैठ चुका था। सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार सिंह ने प्रवेश के वक्त गहन जांच की थी, लेकिन मोबाइल चप्पल के सोल में इस तरह छिपा था कि शुरुआत में पता नहीं चला। ब्रेक के बाद जब छात्र वापस लौटा, तो उसकी चाल और चप्पल की बनावट ने संदेह पैदा किया। सघन तलाशी में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई।
कॉलेज के अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और परीक्षार्थी को ‘रेड कार्ड’ दिखाकर बाहर किया।
पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की जांच भी की जा रही है कि इसमें कोई बाहरी टीम भी तो शामिल नहीं थी।

Share this
READ MORE  इस्पात नगरी में हर्षोल्लास के साथ मना बंगला नववर्ष पोइला बोइशाख