सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी सौगात: रायपुर लोकसभा के 48 स्थानों पर लगेंगे आधुनिक ‘ओपन जिम

Share this

 

रायपुर 21 अप्रैल। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की दूरदर्शी सोच और सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य और फिटनेस की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

सांसद श्री अग्रवाल की विशेष पहल पर रायपुर जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों और बलौदाबाजार के तिल्दा विकासखंड सहित कुल 48 प्रमुख स्थानों पर ‘ओपन जिम’ लगाए जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के CSR मद से वित्तीय मंजूरी मिल गई है।

सांसद श्री अग्रवाल ने सदैव ही जन-स्वास्थ्य और युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है, और यह कदम उसी संकल्प का हिस्सा है। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। यह पहल उनके “स्वस्थ रायपुर, सशक्त रायपुर” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रायपुर लोकसभा को सुविधाओं के मामले में देश का अग्रणी क्षेत्र बनाना है। ओपन जिम के माध्यम से आम नागरिक और युवा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और उन्हें निःशुल्क व्यायाम की सुविधा उनके घर के पास ही उपलब्ध होगी।

Share this
READ MORE  ACB का शिकंजाः रिश्वत लेते मनेंद्रगढ़ में जनपद पंचायत का लेखापाल और अंबिकापुर में पटवारी गिरफ्तार