

रायपुर। पुलिस ने एक और बड़ा वार किया है। ऑनलाइन सट्टा एप नेटवर्क से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप इसरानी उर्फ गोलू (40) और मनसून रजा (23) शामिल हैं, जो सट्टा नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहे थे। पुलिस पहले ही इस गिरोह के मुख्य सरगना बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संदीप इसरानी उर्फ गोलू और मनसून रजा (23) दोनों नेटवर्क के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा रहे थे। यह कोई छोटा गिरोह नहीं था। यह एक सिस्टम था। एप, यूजर, ट्रांजेक्शन—सब कुछ सेट। हर गिरफ्तारी के साथ एक नई कड़ी सामने आ रही है।

कैसे चलता था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क ?
जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा ऑपरेट करता था। यूजर लॉगिन करते, पैसा ट्रांसफर होता और फिर खेल शुरू।
फर्जी आईडी और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल
लोकल एजेंट के जरिए यूजर जोड़ना
तेजी से पैसा घुमाने की तकनीक
एक अधिकारी ने बताया कि यह नेटवर्क राज्य से बाहर भी फैला हो सकता है।
