राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले– “जनादेश की चोरी से लोकतंत्र खतरे में”, अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जताई नाराजगी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की जीत को “लोकतंत्र पर हमला” और “जनादेश की चोरी” करार दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि “कुछ कांग्रेसी और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं”, जो गलत है।

भाजपा पर गंभीर आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा असम और बंगाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है।

उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ किसी पार्टी की जीत-हार का मामला नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र का मुद्दा है।

हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा ने बंगाल में बड़ी जीत दर्ज की है और असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को बंगाल में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Share this
READ MORE  इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान मौत का विस्फोट, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत