वरिष्ठ नागरिकों ने की धार्मिक यात्रा, मदकूद्वीप व अन्य स्थलों का किया भ्रमण

Share this

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक समिति मरोदा सेक्टर की ओर से धार्मिक यात्रा के तहत विभिन्न स्थलों के साथ मदकू द्वीप भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्य विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचे और पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ लिया।
55 से अधिक लोगों के इस समूह में एनएल मौर्य “प्रीतम” सूचना एवं प्रसारण सचिव, कोषाध्यक्ष केआर देवांगन, सचिव जनकलाल साहू, अध्यक्ष उजियार सिंह पंवार, संस्थापक पीएल पाठे, पंचराम साहू और सभी पदाधिकारियों ने यात्रा की शुरुआत करते हुए चरोदा में मुक्तेश्वर शिव मंदिर एवं 51 शक्ति पीठ का दर्शन किया। समूह ने दामाखेड़ा कबीर आश्रम एवं मठ की यात्रा भी की। सदस्यों ने खारून और शिवनाथ नदी का प्रमुख संगम भी देखा।
सिमगा (बलौदाबाजार-भाटापारा जिला) के समीप लखना गांव में स्थित इस पवित्र संगम स्थल को सोमनाथ या शिवनाथ-खारून संगम के रूप में जाना जाता है, जहाँ एक प्राचीन शिव मंदिर भी स्थित है। इसी तरह समिति के सदस्य धरसीवां चरोदा स्थित मंदिर भी पहुंचे। सदस्यगण अपनी यात्रा के पड़ाव में ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मदकू द्वीप भी पहुंचे। समिति के सदस्य एनएल मौर्य ने बताया कि पुरातात्विक उत्खनन में यहां 10 वीं 11 वीं सदी के 19 से अधिक प्राचीन मंदिरों के अवशेष मिले हैं। इन पुरातात्विक अवशेषों का सभी ने अवलोकन किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बड़ी खबर: फर्जी क्राइम ब्रांच टीम पुजारी के घर से ले उड़ी 1 करोड़ 30 लाख, नकदी समेत कागजात लेकर हुए फरार