छत्तीसगढ़ पुलिस ने असम में कराई फजीहत 

Share this

० रायपुर पुलिस के खिलाफ गोवाहाटी में FIR, साइबर क्राइम के आरोपियों से रिश्वत लेने का आरोप

गोवाहाटी। छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस साइबर क्राइम के आरोपियों की तलाश में गोवाहाटी गई थी। जहां आरोपियों से रिश्वत लेने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम को थाने में रोक लिया गया। मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में प्रारंभिक पूछताछ के बाद ही पुलिस कर्मियों को थाने से जानें दिया गया।

पीटीआई के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम के दो आरोपियों को वहां पकड़ लिया था। उन्हें रिश्वत लेकर छोड़ दिया। तीसरे आरोपी को कस्टडी में रखा और बाकी रकम लाने मांग की। गोवाहाटी पुलिस ने बताया कि घटना दिसपुर थाना अंतर्गत हुई जहां एफ‌आईआर दर्ज किया गया है। द हिंदू में प्रकाशित खबर में छत्तीसगढ़ पुलिस के संबंध में इससे अधिक विस्तृत जानकारी नहीं है।

Share this
READ MORE  एक लाख इनाम राशि वाली स्मार्ट गर्ल शतरंज प्रतियोगिता 18 दिसम्बर से राजनांदगांव में