महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड, एफआईआर

Share this

रायपुर। सरकारी महिला अधिकारी से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने फोन कर सेक्स की डिमांड की और विरोध करने पर आरोपी ने खुद की नग्न फोटो महिला अधिकारी के वाट्सएप पर भेजी थी। महिला अधिकारी ने अश्लील मैसेज और फोटो की स्क्रीनशॉट के साथ घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित अधिकारी छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ हैं। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वे रायपुर में रहती हैं और दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई हैं। टिकरापारा थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल और 4 मई की सुबह एक अनजान नंबर से काॅल आया। आरोपी फोन पर अश्लील बातें करते हुए सेक्स की डिमांड करने लगा। आरोपी की हरकत की वजह से महिला अधिकारी मानसिक रूप से काफी परेशान है। पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल को एक लड़के द्वारा अश्लील काल आया, जिसमें उसने सेक्स करने की बात कही और पूछने लगा कि तुम्हारे पति तुम्हारे साथ रहे है या नहीं? पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी गंदी-गंदी गालियां देने लगा। इसके बाद दोबारा फिर से 4 मई की सुबह काल व व्हाट्सएप कॉल किया। कॉल नहीं उठाने पर आरोपी खुद की अश्लील नग्न फोटो भेजा।

आरोपी की हरकतों से पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान है और 2 महिने पहले हुई उनकी शादी पर भी इन बातों का प्रभाव पड़ रहा है। पीड़िता अधिकारी ने थाना टिकरापारा में FIR दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर टिकरापारा पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पकड़ लिया जायेगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this
READ MORE  भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ 10 से