जांजगीर-चांपा में तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार, एक की मौत

Share this

० छत्तीसगढ़ में मुंबई जैसी घटना

जांजगीर। चांपा जिले के धुरकोट गांव में फूड पॉइजनिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार हो गए, जिनमें से एक बच्चे की उपचार से पहले ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक बच्चों ने रविवार शाम तरबूज खाया था और रात में चिकन का खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

जानकारी के अनुसार, Dhurkot Village में अपने मामा घर छुट्टियां मनाने आए चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चे कोटगढ़, दल्हा पोड़ी, अवरीद और खटोला गांव से आए हुए थे। बताया जा रहा है कि बच्चों की नानी रविवार को जांजगीर से तरबूज खरीदकर लाई थीं, जिसे सभी बच्चों ने शाम को खाया। इसके बाद रात में चिकन भी खाया।

देर रात 12 वर्षीय अखिलेश धीवर को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। रातभर घर में ही उसका इलाज किया गया, लेकिन सोमवार सुबह उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा 13 वर्षीय भूपेंद्र धीवर, हिमेश धीवर और श्री धीवर की तबीयत भी खराब हो गई, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीनों बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है और फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।

READ MORE  रायगढ़ में बर्ड फ्लू: 17 हजार मुर्गियों व बटेर को मारा गया, सरकारी फार्म सील
Share this